FINALLY: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के 'सुल्तान' से झाड़ लिया पलड़ा!
[बॉलीवुड न्यूज] आखिरकार परिणीति चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान से अपना पलड़ा झाड़ ही लिया। काफी समय से अफवाहों में था कि ये क्यूट एक्ट्रेस सुल्तान में सलमान के अपोजिट दिखने वाली हैं। लेकिन अब परिणीति चोपड़ा ने खुद ट्विटर के जरीए इस अफवाह को शांत कर दिया है।
परिणीति ने लिखा कि- 'मैं सुल्तान नहीं कर रही हूं.. सभी अफवाहों को शांत करें.. मेरी अगली फिल्म के एनाउंसमेंट तक इंतजार करें।'
MUST READ: सुल्तान की एक्ट्रेस से जुड़ी बातें यहां जानिए
हम्मम.. वैसे परिणीति चोपड़ा ही सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं है, जिनका नाम अली अब्बास जफर की इस फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा था। बल्कि परिणीति के बाद करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा समेत कई एक्ट्रेसस का नाम इस फिल्म के साथ जुड़ चुका है। लेकिन ऑफिशियली अभी तक किसी के नाम पर भी ठप्पा नहीं लग पाया है।
बता दें, इस फिल्म में दो एक्ट्रेस होंगी। फिल्म में एक्ट्रेस कोई साइड किरदार नहीं निभाने वाली हैं। बल्कि इस बार सलमान खान की फिल्म में हमें हीरोइन निगेटिव रोल में दिखेंगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार बहुत चैलेजिंग है और निगेटिव शेड दिया गया है।
बहरहाल, यहां जानें सुल्तान से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications


