'पोती ने दादी की नाक कटवा दी'- अभिनेता परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर इसलिए कसा तंज
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और इस राजनीति में अपनी किस्मत चमका रहे हैं। उनको लेकर मशहूर है कि वो हर तरह के मामलों में अपनी रखते हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैँ। इस समय वो अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होने इस पोस्ट में कॉंग्रेस नेता प्रियंका गाँधी वाड्रा पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। परेश रावल ने तंज कसते हुए प्रियंका को कहा है कि..
"मुफ्त के बंगले में रहकर पोती ने दादी की नाक कटवा दी।" इसके बाद उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी को मौजूदा मोदी सरकार ने बंगला खाली करने को कहा है और उनको 1 अगस्त तक का समय दिया है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगले को छोड़ने का नोटिस मिला था जो कि केंद्रीय शहरी और विकास मंत्रालय की तरफ से आया था।
बेल बॉटम की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा- अक्षय कुमार की फिल्म करेगी तगड़ा धमाका!



Click it and Unblock the Notifications