बेल बॉटम की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा- अक्षय कुमार की फिल्म करेगी तगड़ा धमाका!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और हाल ही में इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का ऐलान हुआ था। जी हां इस फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर धमाकेदार किरदार निभाने वाली है। गौरतलब है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर काफी समय से बातें की जा रही थी और लोगों का ये मानना था कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बेहतरीन किरदार निभाने वाले हैं।
लेकिन इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा खुलासा इस फिल्म के राइटर असीम अरोड़ा ने कर डाला है जो कि शायद ही किसी को पता होगा। उनका कहना है कि ये फिल्म एक अनकही सच्ची घटना पर आधारित है जो कि शानदार साबित होने वाली है। असीम का ये बयान काफी चर्चा में है और उन्होने इसके पहले बाजार, मलंग और लखनई सेंट्रल जैसी फिल्मों की कहानियों पर काम किया है।
महाभारत पर सैफ अली खान का बड़ा बयान- नए अंदाज में लोगों के सामने रखना चाहते हैं कहानी!


Click it and Unblock the Notifications