महाभारत पर सैफ अली खान का बड़ा बयान- नए अंदाज में लोगों के सामने रखना चाहते हैं कहानी!
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर मशहूर है कि वो हर फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करते हैँ। हालांक बीते कुछ समय की बात की जाए तो उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। वो लगातार बदल बदलकर अलग अलग किरदार निभा रहे हैं। सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म तानाजी में नजर आए थे और उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो निश्चित ही उनके फैंस को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। पता चला है कि सैफ अली खान ने अब इच्छा जाहिर की है वो ऐतिहासिक फिल्में करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होने इस बात का खुलासा न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए किया है। गौरतलब है कि अनलॉक 2 के दौरान वो बातचीत कर रहे हैं। सैफ अली खान के मन में कुछ और ही चल रहा है.. उनका कहना है कि वो पुरानी कहानियां भारतीय अंदाज में प्रस्तुत करना चाहते हैं।
सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल- सुशांत सिंह राजपूत के लिए बोली थी ये बात


Click it and Unblock the Notifications