एक दिन आयेगा जब पापा मेरे लिए लिखेंगे: आलिया भट्ट
दरअसल आलिया भट्ट को लगता है कि भले ही उनके पापा उन्हें डायरेक्ट ना करें लेकिन एक ना एक दिन वो उनके लिए कलम जरूर चलायेंगे। आलिया का कहना है कि उनके पापा एक दिन जरूर उनके लिए पटकथा लिखेंगे । यह पूछे जाने पर कि उनके पिता उन्हें लेकर फिल्म का निर्देशन कब करेंगे? उन्होंने कहा, "यह तो मुझे पता नहीं लेकिन वो मेरे लिए कहानी जरूर लिखेंगे और यकीनन ऐसा होगा
महेश भट्ट ने 1989 मेंफिल्म 'डैडी' से अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट को लांच किया था
आलिया ने कहा, "यह 'आशिकी 2' सरीखी फिल्म होगी, जो याद की जाएगी। मैंने कई बार उन्हें मनाने का प्रयास किया है और मुझे यकीन है कि वो मान जायेंगे और मेरे लिए वह निश्चित रूप से पटकथा लिखेंगे।"
गौरतलब है कि मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट को 'सारांश', 'अर्थ' और 'नाम' सरीखी फिल्मों के लिए सराहा गया है। उन्होंने वर्ष 1989 में स्वयं निर्देशित फिल्म 'डैडी' से अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट को लांच किया था और बाद में उनके 'साथ दिल है कि मानता नहीं' और 'जख्म' सरीखी सफल फिल्में बनाईं।
OMG पापा महेश भट्ट नहीं चाहते कि बेटी आलिया कभी भी दुल्हन बनें
लेकिन 'कारतूस' (1999) फिल्म के बाद उन्होंने निर्देशन को अलविदा कह दिया। वह अब फिल्में बनाते हैं और अपने बैनर 'विशेष फिल्म्स' तले नई प्रतिभाओं को लांच करते हैं। पिछले दिनों खबर आयी थी कि महेश भट्ट विद्या बालन के लिए पटकथा लिख रहे हैं क्योंकि उन्हें आज के दौर में विद्या एक सशक्त अभिनेत्री लगती हैं। देखते हैं कि पापा को अपनी बेटी आलिया में कब सशक्त अभिनेत्री दिखती हैं और कब वो उसके लिए अपनी कलम चलाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
