बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे पंकज त्रिपाठी- पूरी हुई फिल्म की शानदार स्टारकास्ट

By Filmibeat Desk

फिल्म 'बच्चन पांडे' अपने स्टारकास्ट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। अक्षय कुमार, अरशद वारसी, कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज़ के बाद अब फिल्म में शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी की एंट्री हो चुकी है। कहा जा सकता है कि अब फिल्म की स्टारकास्ट पूरी हो चुकी है। बच्चन पांडे की शूटिंग जनवरी 2021 से जैसलमेर में शुरु होने वाली है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं फरहाद सामनी और निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला।

पंकज त्रिपाठी इन दिनों बैक टू बैक फिल्में और ओटीटी सीरिज में नजर आ रहे हैं। मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस जैसी सीरिज के साथ वह ओटीटी पर सुपरहिट तो हो ही चुके हैं। वहीं, आने वाले साल में वह कई बड़ी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Bachchan Pandey

2021 में पंकज त्रिपाठी फ़िल्म 83 में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनजर की भूमिका में दिखेंगे, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, रिचा चड्ढा की फ़िल्म शकीला में भी पंकज दिखेंगे, जो 25 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

इसके साथ ही डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज़ 'क्रिमिनल जस्टिस- बिहाइंड क्लोज़्ड डोर्स' में पंकज वकील माधव मिश्रा के किरदार में लौट रहे हैं। यह सीरीज़ 24 दिसम्बर को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

शतरंज चैपियन विश्वनाथन आनंद की बायोपिक फाइनल, आनंद एल राय करेंगे निर्देशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X