पंकज-अनुष्का की तारीफ इमरान की मजबूरी है
11 जनवरी को विशाल भारद्वाज की बहुचर्चित फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में हीरो की भूमिका निभाने वाले इमरान खान ने कहा है कि पंकज कपूर के साथ काम करना उनके लिए काफी चैलेंजिंग भरा रहा। यही नहीं अनुष्का शर्मा के लिए भी उन्होंने काफी अच्छे अच्छे शब्दों का प्रयोग किया है। इमरान ने कहा कि दोनों ही सितारे अव्वल दर्जे के मंझे हुए कलाकार हैं।
लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि इमरान यह सब मजबूरी में कह रहे हैं क्योंकि पंकज कपूर और अनुष्का की मार्केट वैल्यू दोनों ही उन पर भारी है। जबकि इमरान की पिछली सारी फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा है। इसलिए इमरान मियां लोगों की तारीफ ना करें तो क्या करें?
आपको बता दें कि फिल्म में पंकज कपूर, शबाना आजमी, आर्य बब्बर और एक गुलाबो भैंस भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए इमरान मियां एक खाली गुलाबी बोतल लोगों को बांट रहे हैं जिसका ढक्कन खुलते ही फिल्म का टाईटल सांग बजता है।
इमरान फिल्म में एक पढ़े-लिखे गंवई युवक की भूमिका निभा रहे हैं। जो कि गांव के हालात सुधारना चाहता है जिसे राजनेताओं ने बर्बाद कर दिया है। इस लड़ाई में उसका साथ देती है फिल्म की हिरोईन अनुष्का शर्मा जिनका नाम बिजली है। वो राजनेता पंकज कपूर की बेटी बनी हैं। जो कि शहरी वातावरण की लड़की है, लेकिन उसे गंवई मटरू यानी इमरान से प्यार हो जाता है।

Click it and Unblock the Notifications
