अनुष्का को हार का गम नहीं, पिता की जीत की खुशी है
दोनों बेटियां इस समारोह में शामिल हुई थीं। अनुष्का और नोराह ने इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अपने पिता के अवॉर्ड को लेते हुए उन्हें याद किया। नोराह ने जो कि नौ बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं ने कहा "हम सभी को पता था कि वो ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के लिए बहुत उत्साहित थे। हम उन्हें बहुत याद करते हैं। वो संगीत में ही जीते है और संगीत ही उनकी सांस था। वो हमेशा नाश्ते की टेबल पर कोई धुन बजाते थे और मुझे उसे दोहराने के लिए कहते थे। मैं आज भी इसे करने की कोशिश करती हूं। हमे उनके लिए इस अवॉर्ड को लेने में बहुत खुशी हो रही है।"
पंडित रविशंकर की दूसरी बेटी अनुष्का जो कि इस ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट की गयी थीं भी इस अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद थी। अनुष्का ने अवॉर्ड लेते हुए कहा "आज उनको गुजरे हुए पूरे 60 दिन हो गये हैं। जैसा की नोराह ने कहा यहां पर खड़ा होना बहुत मुश्लकिल लग रहा है। मुझे खुशी है कि जाने से पहले उन्हें ये पता चल गया था कि उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड मिलने वाला है। लेकिन काश की हमें उनकी जगह यहां ना खड़ा होना पड़ता। मैं अपनी मां को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने अपनी आखिरी परफॉर्मेंस अपने निधन से कुछ हफ्ते पहले ही दी थी और मुझे लगता है कि मेरी मां ही उनकी ताकत और हिम्मत का जरिया थीं।"


Click it and Unblock the Notifications












