चश्मेबद्दूर : हर एक दोस्त कमीना होता है..

अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि डायरेक्टर डेविड धवन का है जो कि लंबे अरसे के बाद फिल्म निर्माण कर रहे हैं। कॉमेडी फिल्मों के महारथि कहे जाने वाले डेविड धवन 1981 की सुपरहिट फिल्म चश्मेबद्दूर की रीमेक बना रहे हैं जो कि एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले दोस्तों की कहानी नहीं है बल्कि कमीने दोस्तों की कहानी कहती है। यह कहानी है एक ऐसे दोस्त की जो कि एक सुंदर लड़की से प्यार कर बैठता है लेकिन उससे अपने दिल की बात कह नहीं पाता है।

इसलिए वो अपने दोस्तों की मदद मांगता है लेकिन उसके दोस्त उसकी मदद करने के बजाय उसके प्यार को ही उससे दूर करने लगते हैं और अपना रास्ता बनाने लगते हैं।
चश्मेबद्दूर गुजरे जमाने की बेहद ही खूबसूरत फिल्मों में गिनी जाती है जिेसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

डेविड धवन की इस रीमेक फिल्म में हीरो हैं पाकिस्तानी एक्टर अली जाफर, सिद्धार्थ और देवांशु जबकि फिल्म की अभिनेत्री हैं तापसी पनु। गौर करने वाली बात यह है कि लंबे अरसे के बाद फिल्म बना रहे डेविड धवन ने इस फिल्म में अपने बेटे वरूण धवन को नहीं लिया है।

जबकि उनकी पहली फिल्म स्टूंडेंट ऑफ द ईयर हिट हो चुकी हैं। फिल्म का पहला लुक जारी हो गया है जिसे कि यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या डेविड धवन की रीमेक चश्मेबद्दूर का जादू दोहरा पाती है कि नहीं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X