पालघर मॉब लिंचिंग घटना- फरहान अख्तर,अनुपम खेर समेत फिल्म सितारों ने की निंदा- कहा, जघन्य अपराध है ये

महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसकी निंदा की है। सोशल मीडिया पर लोग इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना पर विरोध जता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उद्धव ठाकरे की सरकार पर बड़े सवाल उठा रहे हैं।

बता दें, पालघर के गडचिनचले गांव में चोरी के संदेह में तीन लोगों की भीड़ द्वारा हत्‍या कर दी गई, वो भी पुलिस के सामने। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था।

Palghar Mob Lynching Case

ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। जब पालघर जिले के एक गांव में लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी और पीट पीट कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने बयान जारी किया है कि, 'पालघर घटना में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह के निर्मम अपराध में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और इंसाफ होगा।'

यहां जानें बॉलीवुड कलाकारों की प्रतिक्रिया-

जब रणबीर, सोनम और टाइगर श्रॉफ ने एक साथ किया था डेब्यू- निर्देशक ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X