जब रणबीर, सोनम और टाइगर श्रॉफ ने एक साथ किया था डेब्यू- निर्देशक ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर
निर्माता- निर्देशक सुभाष घई ने साल 1991 में एक गाना फिल्माया था- सारा भारत ये कहे, प्यार की गंगा बहे। हाल ही में इस गाने ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं क्योंकि यह गाना सांप्रदायिक सौहार्द दिखाता है। निर्देशक ने इस गाने की शूटिंग से एक खास तस्वीर शेयर की है, जहां सलमान खान, आमिर खान समेत रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ और सोनम कपूर भी एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
सुभाष घई ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- जब 1990 के सुपरस्टार्स मेरे इस गाने के लिए आए थे साथ- प्यार की गंगा बहे। साल 1991 का यह गाना सांप्रदायिक सौहार्द दिखाता है। जैकी की गोद में टाइगर और अनिल कपूर के साथ सोनम को देख सकते हैं।

इस वीडियो में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, गोविंदा, सलमान खान, चिरंजीवी, रजनीकांत, ऋषि कपूर, सलमान खान, आमिर खान जैसे कई सितारों को देखा जा सकता है। खास बात यह है कि आज के समय में भी लोगों को इस गाने को देखने और इसे समझने की जरूरत है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन के 10 लुक्स, जिसका उड़ाया गया मज़ाक- PICS


Click it and Unblock the Notifications











