'सुपरमॉडल' बनने के लिए छरहरी बनीं वीना, घटाया 9 किलो वजन

एक अदद हिट फिल्म के लिए तरसने वाली अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर से धमाकेदार फिल्म सुपरमॉडल की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म के पहले ही लुक से साफ हो गया है कि इस फिल्म में भी वीना ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। लेकिन वीना को यह सब करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है क्योंकि उन्होंने फिल्म 'सुपरमॉडल' के लिए नौ किलोग्राम वजन कम किया है।

फिल्म का संगीत जारी होने के मौके पर वीना ने कहा, "किरदार में फिट बैठने के लिए मुझे कड़ा परिश्रम करना पड़ा। जब निर्देशक-निर्माता नवीन बत्रा मेरे पास आए तो उन्होंने कहा कि 'वीना जी, आपको अपना वजन घटाकर 47 किलोग्राम करने की जरूरत है।' उस समय मेरा वजन 56 किलोग्राम था। इसलिए सुपरमॉडल होने के लिए मुझे खाना कम करना पड़ा था।"

खैर वीना की अपने शरीर पर की गयी मेहनत फिल्म के फर्स्ट लुक में पूरी तरह से साफ दिखायी देती है। पहले लुक की तस्वीरों में वीना न्यूड, बाथटब में बैठी हुई और तौलिया लपेटे नजर आ रही हैं। फिल्म के कई दृश्यों में वीना ने बिकनी पहनी हैं, जिसके बारे में वीना ने कहा कि इस फिल्म में मैंने इतनी बिकनी पहन ली है कि अब मैं आगे बिकनी पहनने के मूड में नहीं हूं।

आपको बता दें कि फिल्म 'सुपरमॉडल' में वीना के एक्स प्रेमी अश्मित पटेल हैं जिन्हें वीना आजकल पहचानती भी नहीं हैं। फिल्म के निर्देशक नवीन बत्रा हैं।इस फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है। अश्मित पटेल ने फिल्म में फोटोग्राफर का किरदार निभाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X