..................... Pakhi is ready for bold scenes in Bhojpuri films | भोजपुरी फिल्म में पाखी के सेक्सी सीन - Hindi Filmibeat

भोजपुरी फिल्म में पाखी के सेक्सी सीन

By Staff

Pakhi
फिल्म गवनवा ले-जा राजा जी में पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म में इतने हॉट और बोल्ड सीन देकर अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया. इतना ही नहीं वे आगे भी कहानी की मांग पर इस तरह के दृश्य देने को तैयार हैं. पाखी पहली अभिनेत्री है जिसने भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर इतने हॉट और बोल्ड सीन दिए हैं.

पाखी ने बतायाः इस फिल्म में मेरे किरदार का निगेटिव शेड था. नायक को रिझाने के लिए शरीर दिखाना कहानी की मांग थी और मैंने उसे बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश की. पाखी का कहना है कि आने वाले समय में भी अगर कहानी की मांग पर उन्हें कपड़े उतारने पड़े तो वे हिचकिचाएंगी नहीं. पाखी ने कहाः मगर सिर्फ जिस्म दिखाने के लिए बोल्ड सीन का मेरे लिए मतलब नहीं है. भूमिका में दम हों और बोल्ड सीन फिल्म की मांग हो तो मैं इसके लिए तैयार हूं.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पाखी की लगातार तीन फिल्में हिट हुई हैं. ये फिल्में हैं- कइसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल, सैंया से सोलह सिंगार और निरहुआ रिक्शावाला. पाखी का आगे चलकर बॉलीवुड के मेनस्ट्रीम सिनेमा में अपनी जगह बनाने का इरादा है. वे कन्नड़ तथा तेलुगु फिल्मों में बतौर मेहमान कलाकार अभिनय भी कर चुकी हैं.

पिछले दिनों पाखी के भोजपुरी में रिलीज दो म्यूजिक एल्बम काफी हिट रहे. पाखी ने बतायाः मुझे नायिका के रूप में साउथ की कुछ फिल्में आफर हुई हैं मगर मैं इन दिनों पूरा ध्यान भोजपुरी फिल्मों पर ही लगा रही हूं.

आगे पढ़ें...बालीवुड की नई मम्मियां हैं सैक्सी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X