..................... Bollywood mother's very Sexy | बालीवुड की नई मम्मियां हैं सैक्सी - Hindi Filmibeat

बालीवुड की नई मम्मियां हैं सैक्सी

By Staff

Madhuri Dixit
बालीवुड में पहले जब हीरोइने शादी कर घर बसा लेती थी तो माना जाता था कि हीरोइन के रुप में अब उनका समय बीत चुका है. इसका कारण यह होता था कि शादी और बच्चे हो जाने के बाद उनका कमसिन और खूबसूरत बदन मोटा और थुलथुल हो जाता था.

लेकिन अब ऐसा नहीं है, शादी और बच्चे हो जाने की बाद भी अब बालीवुड की हीरोइनें उतनी ही सैक्सी और खूबसूरत नजर आती हैं जैसे कि वह शादी से पहले थी. विश्वास न हो तो माधुरी दीक्षित, जूही चावला, श्रीदेवी, मलैका अरोडा खान, महिमा चौधरी, सोनाली बेंद्रे, पूजा बेदी और काजोल का उदाहरण सामने हैं जो कि शादीशुदा और बच्चों की मां बन जाने के बावजूद भी बेहद सैक्सी नजर आती हैं. इसका कारण क्या है..?

दरअसल अब शादी के बाद बालीवुड की हीरोइनों में अपने शरीर को फिट रखने के प्रति जागरुकता आ गई है. पहले ऐसा नहीं था. पहले हीरोइने शादी के बाद घर परिवार और बच्चों में इतना रम जाती थी कि उन्हें अपने बेडोल हो रहे जिस्म पर ध्यान ही नहीं रहता था. लेकिन अब हीरोइनें अपने स्वास्थय के प्रति जागरुक रहती हैं.

वे घर परिवार की जिम्मेदारी तो पूरी करती ही हैं, साथ ही अपने शरीर के लिए भी समय निकालती हैं. वे जिम जाती हैं, कसरत करती हैं, योगा करती हैं, नाचती हैं, तैराकी में हिस्सा लेती हैं. खानपान पर भी विशेष ध्यान देती हैं और तले हुए तेलीय भोजन, वसा वाले भोजन से परहेज करती हैं. खाने में वे फल, फ्रूट, साग सब्जी, दाल जैसी उन चीजों का सेवन करती है जिससे कि उन्हें मोटापा नहीं घेरे

यही वजह है कि शादी हो जाने के बाद भी मलैका अरोडा खान फिल्मों में अपनी पतली कमरिया हिला कर कुंवारो का दिल धडका देती है. काजोल फना में आमिर खान के साथ रोमांस करती नजर आती है तो माधुरी दीक्षित आ जा नच ले में इतने जोरदार ठुमके लगाती है कि सहसा विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि यह वही माधुरी है जो कि दो बच्चों की मां है.

आगे पढ़ें... विवाह पूर्व शारीरिक-सम्बन्ध के पक्ष में सुष्मिता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X