‘चेन्नई एक्सप्रेस' ने तोड़ा '3 इडियट्स' का रिकार्ड
इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने फिलहाल पर्दे पर दस्तक दे दी है। लेकिन फिल्म की समीक्षा और दर्शकों की प्रतिक्रिया बाद में आती इससे पहले ही फिल्म ने पेड प्रिव्यू में धमाकेदार एंट्री की है और पिछले सारे रिकार्डों को तोड़ दिया है।आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि इससे पहले आमिर खान की '3 इडियट्स' के नाम यह रिकार्ड था।आमिर की फिल्म ने इससे 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
पेड प्रीव्यू में अब नंबर वन शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस हो गयी है जबकि इसके बाद दूसरे नंबर आमिर खान की '3 इडियट्स' , तीसरे नंबर पर काइट्स [1.75 करोड़], चौथे नंबर पर गजनी [1.65 करोड़], पांचवे नंबर पर जिस्म 2 [1.40 करोड़] और छठें नंबर पर भाग मिल्खा भाग [1.05 करोड़] रही है।
इस लिस्ट में काइट्स और जिस्म 2 को छोड़कर बाकी सारी फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर भी गाढ़ी कमाई की थी देखते हैं कि शाहरूख की फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाई करती है? हालांकि फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है। वैसे यह फिल्म आज भारत समेत पूरे 50 देशो में रिलीज हुई है जो कि अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है भारतीय सिनेमा की।
गौरतलब है कि फिल्म में लीड रोल शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी है। फिल्म कॉमेडी-रोमांस से भरी एक्शन फिल्म है जिसे कि समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।


Click it and Unblock the Notifications












