कैंसर को भयानक बनाने में हिंदी फिल्मों का हाथ: मनीषा कोईराला
मनीषा ने कहा कि हमारी बहुत सारी सी फिल्में कैंसर जैसी बीमारी पर बनी हैं लेकिन हर फिल्म में कैंसर से मौत दिखाते हैं लेकिन कभी कोई यह नहीं दिखाता कि कोई इंसान कैंसर से लड़कर 30-40 साल तक जिंदा रह सकता है।
नेपाल के जाने माने राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाली मनीषा अब कैंसर के प्रति जागरूकता फैला रही हैं। वह एक गैर सरकारी संगठन शुरू करने के बारे में भी सोच रही हैं जो अच्छे स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करेगा।
कैंसर के बाद की मनीषा को देखकर लोग कह रहे हैं ILU-ILU
मनीषा को लगता है कि भारत में कैंसर के बारे में जागरूकता को लेकर काफी कुछ हुआ है, लेकिन अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है, खासतौर से गांवों में। उन्होंने कहा, "जानकारी ही काफी नहीं है। लोग कहते हैं कि अगर आपको कैंसर है तो आप मर जाएंगे। दुर्भाग्य से यह मुझे निराश करता है।"
फिलहाल कैंसर से जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ होकर मनीषा फिर से काम पर वापस आ गयी हैं कहा जा रहा है कि इन दिनों मनीषा के पास कुछ अच्छे प्रोजेक्ट हैं जिनका खुलासा जल्द ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications
