कैंसर के बाद की मनीषा को देखकर लोग कह रहे हैं ILU-ILU
फिल्ममेकर सुभाष घई की खोज मनीषा कोईराला आज एक विजयी राजकुमारी के रूप में लोगों के सामने आयीं हैं। लोगों को उनसे सबक लेना चाहिए कि अगर आपका आत्मविश्वास आपके साथ है तो आप मौत का सामना भी आसानी से कर सकते हैं। मनीषा आप तो रीयल हिरोईन हों.. यह कहना है मनीषा के बहुत बड़े प्रशंसक दिल्ली के राहुल का .. जिन्होंने मनीषा की कैंसर के बाद की फोटो देखकर ट्विटर पर अपने विचार लिखे हैं।
गौरतलब है कि नंबे के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल मनीषा कोईराला पिछले 6 महीने से अमेरिका में कैंसर से जंग लड़ रही थीं जिसमें उनकी विजय हुई हैं।
इससे पहले ही मनीषा ने ट्विटर के जरिये यह बता दिया था कि वह पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गयी हैं। इस बात को जब डॉक्टरों ने उनसे कहा था तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी थीं। मनीषा ने कैंसर से जीत को अपना पुर्नजन्म बताया था, लेकिन उनके करीबियों के मुताबिक मनीषा के अंदर उन्हें एक अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आ रहा था।
लोगों को मनीषा इलाज के बाद पहले से ज्यादा खूबसूरत और ऊर्जावान नजर आ रही थीं।
मालूम हो कि मनीषा ने अपनी कैंसर ट्रीटमेंट के बाद की फोटों को ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें वह पहले से ज्यादा पतली और खुश नजर आ रही हैं।
आईये आपको बताते हैं कि मनीषा के फैंस ने उनके लिए क्या-क्या लिखा है?


Click it and Unblock the Notifications











