हमारी लड़ाई को Over ड्रामेटिक बना दिया गया था: शाहरूख
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में शाहरूख-सलमान के करीब आने के बाद शाहरूख ने मीडिया से इस पर बात की। शाहरूख के अनुसार, उनके और सलमान के बीच कभी भी कोई इतनी बड़ी लड़ाई नहीं थी, जितना बड़ा उसे बनाकर दिखाया गया था।
अर्पिता की शादी में सलमान से पैचअप के बाद शाहरूख ने कहा कि मीडिया ने हमेशा उनके बीच की दूरी को बढ़ाकर ही दिखाया। यूं कह सकते हैं कि मीडिया ने सब कुछ ओवर ड्रामेटिक कर दिया था। किंग खान ने कहा कि, बॉलीवुड की वजह से कभी कभी स्थिति ड्रामेटिक हो जाता है, लेकिन इसका मतबल यह नहीं कि जैसा सामने दिखता है, हम दोनों पर्सनली भी वैसा रिश्ता रखते हैं।
सलमान पर बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि, हमारे परिवार आपस में काफी सालों से जुड़े हैं। यहां तक कि दोनों परिवारों के बच्चे भी काफी नजदीक हैं। जबकि अर्पिता मेरी बहन जैसी है। इसीलिए, उसकी शादी में जाना मेरे लिए कोई अनोखी बात नहीं थी।
बहरहाल, अर्पिता की शादी में शाहरूख और सलमान को देखकर तो कभी नहीं कहा जा सकता कि इन दोनों के बीच कभी कोई दूरी थी। हल्दी-संगीत में जहां दोनों गले मिलते देखे गए, वहीं रिसेप्शन में शाहरूख को दिल खोलकर नाचते देखा गया। उम्मीद है कि, अब इस खान तिकड़ी के बीच किसी प्रकार की कोई दूरी न आए।


Click it and Unblock the Notifications
