तो शाहरुख ने सलमान को शादी के लिए कर दिया प्रपोज़!
बॉलीवुड के किंग खान कब किससे क्या कह दें इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता शाहरुख खान की बातें और उनके जोक्स का कुछ कहना नहीं। वो अपने दोस्तों से लेकर अपने दुश्मनों तक को नहीं बख्शते। कहीं भी कुछ भी कह देना शाहरुख की आदत में शुमार है। हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी के रिसेप्शन में शाहरुख खान ने मीडिया के सामने सलमान और आमिर खान को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी कि खुद सलमान व आमिर को भी हंसी आ जाए।
तो हुआ कुछ यूं कि शाहरुख खान ने अर्पिता खान के रिसेप्शन में आई मीडिया के सामने कहा कि जितना आप लोग मेरे, सलमान खान और आमिर खान के बारे में बातें करते हैं उतना तो किसी और के बारे में नहीं होती। लगता है हम तीनों को आपस में ही शादी कर लेनी चाहिए। इसी बहाने सलमान खान की भी शादी हो जाएगी। बस फिर क्या था मीडिया का तो दिन ही बन गया।
शाहरुख खान के इस स्टेटमेंट पर वहां मौजूद सलमान खान भी हंस पड़े। अब तक तो ये बात आमिर खान के कानों तक भी पहुंच गयी होगी। तो खुलेआम शाहरुख ने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज तो कर ही दिया है अब देखना है कि आमिर इस प्रपोजल पर क्या रिएक्शन देते हैं।
लेकिन एक बात तो है कि शाहरुख खान व सलमान खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के चलते काफी सुर्खियां बनाते हैं। अगर दोनों खान मिल जाएं तो मीडिया के लिए तो सुर्खियों की लाइनें लग जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
