..................... Opening day bonanza for '2 States' with over Rs.12 crore - Hindi Filmibeat

'2 स्टेट्स' की धमाकेदार शुरूआत, आलिया पर भारी अर्जुन

शुक्रवार को रिलीज हुई मूवी '2 स्टेट्स' ने शुक्रवार को अच्छी शुरूआत की है। युवाओं के लिए क्रेजी बनी इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है जिससे कारोबारी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Review: 2 स्टेट्स- शादी के लिए प्यार जरुरी है लेकिन भारत में और भी स्टेप्स हैं!

इसलिए फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म वीकेंड पर और अच्छी कमाई करेगी। निर्देशक अभिषेक वर्मन की इस फिल्म ने पहले दिन 12.42 करोड़ रुपये की कमाई की, लोगों को आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर का काम पसंद आया है।

मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थडानी ने कहा, "फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर रही है। यह उम्मीदों से कहीं आगे निकल गई। इसने शुक्रवार को ही 12 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की। शनिवार को भी यह लगभग सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल गयी।

मुक्ता आर्ट्स के संजय घई ने कहा, "फिल्म सभी जगह हाउसफुल जा रही है, जो कि बेहद सराहनीय है। बिना किसी खान या शीर्ष कलाकारों के पहले ही दिन इसने 12 से 13 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।"

करन जौहर और साजिद नाडियाडवाला के सहनिर्माण में बनी '2 स्टेट्स' के वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स हैं। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग राज्यों से पंजाब और तमिलनाडु के प्रेमी-प्रेमिका पर आधारित है। फिल्म देखकर समीक्षकों ने भी काफी तारीफ की है। लोगों ने अर्जुन कपूर को आलिया भट्ट से ज्यादा नंबर दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X