सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना- हो रही है सीबीआई जांच की मांग, अब तक की रिपोर्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है। 14 जून 2020, शायद ही यह तारीख लोग भूल पाएंगे। बॉलीवुड के एक चहेते अभिनेता ने इस दिन सुसाइड करने का फैसला और अपने परिवार, फैंस को हमेशा के लिए छोड़ गए। सुशांत का जाना लोगों के लिए किसी सदमे से कम नहीं रहा। शेखर सुमन ने लोगों से अपील की है कि, 'आज सुशांत को याद करते हुए एक दिया जलाएं और प्रार्थना करें..'
लेकिन उनकी यादें अभी चाहने वाले के दिलों में वैसी ही बनी हुई है। फैंस अब तक सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इधर मुंबई पुलिस ने अब तक 38 लोगों से बयान ले लिया है। अब तक इसे डिप्रेशन का केस माना जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड में भी काफी बदलाव देखा जा रहा है।

सुशांत के निधन के बाद डिप्रेशन और नेपोटिज्म पर एक बार फिर से चर्चा शुरु हो चुकी है। इन 30 दिनों में सुशांत लगातार ट्विटर पर ट्रेंड होते रहे हैं। उनके फैंस और साथी कलाकार उनके जुड़ी यादें, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इंडस्ट्राम पर सुशांत का अकाउंट एक मेमोरियल बना दिया गया है।
कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं अब तक ये बॉलीवुड-टीवी सितारे, कनिका कपूर से अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय तक
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications