कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं अब तक ये बॉलीवुड-टीवी सितारे, कनिका कपूर से अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय तक
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर अभी भी जस का तस बना हुआ है। भारत में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 879,466 पाई गई है, जिसमें से लगभग साढ़े पांच लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 23 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से अब तक कई कलाकार इसकी चपेट में आ चुके हैं।
सिंगर कनिका कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन , ऐश्वर्या राय समेत कई कलाकार अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से कुछ स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुछ का इलाज जारी है।

देशभर में लगातार तीन महीनों तक लॉकडाउन के बाद पिछले महीने थोड़ी छूट दी गई थी। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को भी कुछ गाइडलाइंस के साथ शूटिंग की इजाजत दे गई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए फिर से कई सेट बंद हो चुके हैं। तो कहीं सुरक्षा और भी बढ़ाई जा रही है।
बॉलीवुड और टीवी जगत में कोरोना से जूझे ये सितारे-


Click it and Unblock the Notifications











