ऋषि कपूर के निधन को हुआ 1 महीना, परिवार ने किया याद, खास मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड के चहेते सितारे ऋषि कपूर के देहांत को आज एक महीना पूरा हो चुका है। 30 अप्रैल को अभिनेता ने अपनी अंतिम सांसे ली थीं। ना सिर्फ उनका परिवार, बल्कि उनके लाखों करोड़ों फैंस भी उन्हें हर रोज याद करते हैं। कोई शक नहीं कि ऋषि कपूर की एक खास जगह हमेशा बनी रहेगी। अपने पिता को याद करते हुए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक खास मैसेज लिखा है।
रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दुखी मत हो कि वो नहीं रहे.. आभारी हूं कि वो हमारी जिंदगी में थे। साथ ही रिद्धिमा ने एक दूसरी तस्वीर पर लिखा- आज एक महीना हो गया.. we miss you.

गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले डेढ़ सालों से लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। पिछले साल के अंत में वो आखिरकार भारत लौटे थे और फैन्स को बताया था कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन फिर अचानक की फरवरी में उनकी तबीयत बिगड़ गई। और अप्रैल में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
दीपिका पादुकोण के फैमिली व्हॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट- इस नाम से सेव किया है रणवीर सिंह का नंबर


Click it and Unblock the Notifications











