दीपिका पादुकोण के फैमिली व्हॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट- इस नाम से सेव किया है रणवीर सिंह का नंबर
दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने फैमिली व्हॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो कि बेहद प्यारा है। यह आपको अपनी फैमिली ग्रूप की याद दिलाएगा। फैंस दीपिका के पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
Recommended Video
वहीं, जो बात फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही है कि दीपिका ने रणवीर सिंह का नंबर "हैंडसम" नाम से शेव किया है। चैट में सभी रणवीर सिंह के इंटरव्यू के तारीफ कर रहे हैं। दीपिका की मां उजाला पादुकोण रणवीर की तारीफ करते हुए लिखती हैं कि बहुत दिलचस्प था। वहीं, प्रकाश पादुकोण लिखते हैं कि रणवीर, तुम्हारा इंटरव्यू काफी कैंडिड लगा। रणवीर के पिता ने उनके इंटरव्यू को जिंदा दिल बताया।

चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण लिखती हैं कि तो ऐसे हम लोग बात करते हैं। जब भी परिवार में किसी के लिए बड़ा दिन होता है तो बाकी के लोग उसमें इस तरह हिस्सा लेते हैं। सभी ने मेरे पति के इंटरव्यू की तारीफ की। ऐसे ही हम एक-दूसरे को बताते हैं कि हमने इंटरव्यू में या काम में अलग और अनोखा क्या किया, और यही चीजें हमारे लिए मायने रखती हैं।
सुपरस्टार ऋतिक रोशन का खूबसूरत आशियाना, यहां गुजार रहे हैं लॉकडाउन- INSIDE PHOTOS देखते रह जाएंगे


Click it and Unblock the Notifications











