सुपरस्टार ऋतिक रोशन का खूबसूरत आशियाना, यहां गुजार रहे हैं लॉकडाउन- INSIDE PHOTOS देखते रह जाएंगे
बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनललाइफ हमेशा फैंस को काफी आर्कषित करती है। उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बातें भी फैंस के लिए काफी होती हैं। खासकर आपके चहेते सितारों का घर या बंगला। कुछ दिनों पहले ही हमने आपको सनी लियोन, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर के बंगले की झलक दिखाई थी। वहीं, अब हम सुपरस्टार ऋतिक रोशन के घर की कुछ खास तस्वीरें लेकर आए हैं, जहां लॉकडाउन के दौरान ऋतिक अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और बच्चों के साथ वक्त गुजार रहे हैं।

ऋतिक की तस्वीरें कुछ वक्त पहले ही बाहर आई थीं। और कोई शक नहीं कि मुंबई में स्थित उनका यह घर बेहद खूबसूरत है। ऋतिक रोशन का यह लैविश अपार्टमेंट जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। तस्वीरों से साफ जान सकते हैं कि उन्होंने अपने घर की इंटीरियर को सजाने में बहुत ही मेहनत की है। ऋतिक बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में माने जाते हैं.. और यह घर उसकी एक झलक है।


Click it and Unblock the Notifications











