SHAME: "आमिर खान को थप्पड़ मारो और एक लाख ले जाओ!"
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान और उनके अहिष्णुता या असहनशीलता के बयान ने वाकई इस देश को वाकई असहनशील बना दिया है। शिवसेना लुधियाना के राजीव टंडन के मुताबिक जो आमिर खान को थप्पड़ मारेगा उसे एक लाख रूपया दिया जाएगा।
अब तक लोग आमिर खान पर रिएक्ट कर रहे थे लेकिन अब लोग हिंसा पर उतर आए हैं और शायद आमिर खान के लिए ये बहुत बड़ी जीत है! आमिर आजकल लुधियाना में फिल्म दंगल की शूटिंग कर रहे हैं। वह एमबीडी रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हैं।
टंडन ने कहा, ‘हम होटल के मैनेजर, स्टाफ, कर्मचारी और यहां तक कि फिल्म दंगल की पूरी टीम को आमिर को थप्पड़ मार कर एक लाख रुपए इनाम पाने का मौका देते हैं। आमिर को थप्पड़ मारने वाले साहसी और देशभक्त व्यक्ति को हमारी तरफ से हर थप्प्ड़ के बदले एक लाख रुपया दिया जाएगा।'
होटल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहां चार के बजाय आठ पुलिसवाले तैनात कर दिए गए हैं। आमिर के कमरे के आसपास भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं जा सके, इसके इंतजाम किए गए हैं।
शिवसेना देश में कथित तौर पर बढ़ रही असहिष्णुता के मुद्दे पर उनके बयान का विरोध कर रही है। लेकिन तस्वीरों को देखकर आप ही बताइए कि ये कितना सही है -


Click it and Unblock the Notifications












