..................... Once Upon a Time in Mumbai will be releasing across 1,200 to 1,400 screens today. - Hindi Filmibeat

आज पर्दे पर सोनाक्षी-अक्षय की 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा'

आज पर्दे पर एकता कपूर निर्मित फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' रिलीज हो रही हैं। शगुन और अपशगुन के बेहद ज्यादा मानने वाली एकता कपूर की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज ना होकर गुरूवार को रिलीज हो रही है जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। फिल्म में लीड रोल सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार और इमरान खान ने निभाये हैं। फिल्म आज 1,200 से 1,400 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।

फिल्म अस्सी के दशक की कहानी कहती हैं। जो कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की जीवन पर आधारित है इसलिए सोनाक्षी का करेक्टर दाऊद की रीयल टाइम प्रेमिका मंदाकिनी से मिलता जुलता है। फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया है। फिल्म साल 2010 की हिट फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' की सीक्वेल है। फिल्म के गानों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है इसलिए फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी है।

फिल्म के प्रमोशन के दैरान बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि वह किसी को कुछ साबित करने के लिए फिल्में नहीं किया करती हैं। अभी तक उन्होंने जितनी फिल्में की है उसमें उन्हें तारीफें ही मिली हैं ना कि आलोचनाएं। सोनाक्षी खुद के अच्छी एक्टर और परफेक्ट डांसर मानती हैं और उन्होंने यही परफेक्शन अपनी आज की रिलीज फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में दिखाने की कोशिश की है, देखते हैं उनकी कोशिश कितनी रंग लाती है? फिलहाल फिल्म लोगों को कैसे लगी इस बारे में अब से थोड़ी देर बाद पता चल जायेगा जब फिल्म का पहला शो छूटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X