वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा प्रिव्यू- दिस टाइम इट्स पर्सनल

2010 में रिलीज हुई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुबई ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा प्राची देसाई और कंगना रानावत ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। वंस अपॉन ए टाइम इन मुबई की सफलता के बाद अब दो साल बाद फिल्म का सीक्वल वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा रिलीज होने जा रहा है। इस सीक्वल में अक्षय कुमार, इमरान खान, सोनाली बेंद्रे और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। सभी को अक्षय कुमार को डॉन के रुप में देखने को लेकर काफी उत्सुकता है। लेकिन जहां तक बात है इमरान खान की तो लोगों को इमरान एक डॉन के किरदार मे कुछ जम नहीं रहे हैं।

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा की कहानी वहीं से शुरु होती है जहां पर वंस अपॉन ए टाइम इन मुबई फिल्म खत्म हुई थी। सुल्तान मिर्जा की मौत के बाद उनका चेला शोएब खान (अक्षय कुमार) डॉन बनकर वापस आता है और लोग भी उसे सुल्तान मिर्जा की तरह की ढ़ेर सारी इज्जत और प्यार देते हैं। शोएब की एक महबूबा है मुमताज खान (सोनाली बेंद्रे) जो कि उसका सालों का प्यार है। साथ ही असलम (इमरान खान) भी शोएब के लिए काम करता है। असलम को शोएब वहां से लेकर आता है जहां वो पहले रहता था। मुबई में शोएब के राज को खत्म करने के लिए वार्धा, अर्जुन और श्रीनू मिलकर उसके खिलाफ षडयंत्र रचते हैं।

इसी दौरान शोएब की मुलाकात एक नयी एक्ट्रेस जैसमीन (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है और उसे वो पसंद आ जाती है। लेकिन दूसरी तरफ असलम भी जैसमीन से प्यार करता है और इसी को लेकर शोएब और असलमी के बीच दुश्मनी शुरु होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X