बीवी-बच्चों संग रहने में प्लीज मीडिया मेरी हेल्प करे: संजय दत्त
अपने बांद्रा स्थित आवास के बाहर मंगलवार को संजू ने संवाददाताओं से कहा, "मैं अपने प्रशंसकों और मीडिया का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं 14 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर हूं। इन 14 दिनों को मैं अपने परिवार के साथ गुजारना चाहता हूं।" गौरतलब है कि संजय को चिकित्सा आधार पर मंगलवार को पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया।
जय (53) ने किसी खास बीमारी के उपचार के लिए अगस्त के मध्य में एक महीने के पैरोल की मांग की थी। वह मार्च 1993 के मुबंई में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में 42 महीने की सजा काट रहे हैं।
संजय ने मुंबई की विशेष टाडा अदालत के सामने मई महीने में समर्पण किया था और सजा की शेष अवधि पूरी करने के लिए उन्हें पुणे जेल भेज दिया गया था। इस वर्ष मार्च में सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी सजा को बरकरार रखा और निचली अदालत की छह साल की सजा को घटाकर पांच साल कर दी। संजय दत्त पहले ही डेढ़ साल बिता चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












