संजय दत्त जेल से बाहर क्या आये, फैंस तो नाच उठे
आज पूरे साढ़े चार महीने बाद पुणे के यरवाडा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त पैरोल पर बाहर आये हैं। उन्हें 14 दिन की छुट्टी मिली है। उनकी तबियत सही नहीं है जिसकी वजह से संजय दत्त को जेल प्रशासन ने छ्ट्टी दी है। इस दौरान संजय दत्त मुंबई छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। जेल से बाहर निकलते ही संजय दत्त मुंबई के लिए रवाना हो गये है, उन्होंने जेल प्रशासन औऱ कानून को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं पूरे 14 दिन अपनी फैमिली संग बिताना चाहता हूं, मैं मीडिया से गुजारिश करता हूं कि वह प्लीज मुझे इस काम में मदद करे। मैं मीडिया जगत और अपने सारे चाहने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन सभी लोगों ने मेरे लिए दुआ की।
गौरतलब है कि संजय दत्त को पैरोल पैर के इलाज के लिए मिली है। लेकिन जो खबरे आ रही हैं उसके मुताबिक संजय दत्त इन दिनों किसी अज्ञात बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसके इलाज के लिए वह लंबे समय से अपने बेल की मांग कर रहे थे। इस बारे में अगस्त के महीने में जेल अधीक्षक योगेश देसाई ने बताया था कि संजय दत्त की ओर से अप्लीकेशन दिया गया है, जिस पर गौर फरमाया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने संजय दत्त की बीमारी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा कि यह एक गुप्त बात है, जिसे हम मीडिया में उजागर नहीं कर सकते हैं। फिलहाल यरवडा जेल के सुपरिंटेंडेंट योगेश देसाई ने डिविजनल कमिश्नर को उनकी अर्जी भेजी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है जिसके बाद मंगलावर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे संजय दत्त जेल से बाहर आये हैं।
लोगों को अंदाजा होगा कि संजय दत्त के जेल से बाहर आने पर उनकी फैमिली आज कितनी खुश होंगी। उनकी बहनें और पत्नी तो पलक बिछायें संजू बाबा के आने का इंतजार कर रही होंगी तो वहीं संजय दत्त के जेल से बाहर आने की खबर सुनकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। फेसबुक औऱ ट्विटर पर संजू के जेल से बाहर आने की बात का जश्न मना रहे हैं।
आईये आगे की बात स्लाइडों में करते हैं..


Click it and Unblock the Notifications











