सन्नी का दावा...हर हालत में बॉलीवुड क्वीन बन कर रहूंगी..

बिग बॉस सीजन 5 में जब पहली बार सन्नी लियोन ने भारतीय सरजमीं में कदम रखा था तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि महज कुछ ही समय में वो बॉलीवुड के बेबीडॉल बन जायेंगी। आज सन्नी लियोन हिंदी फिल्मों की जरूरत और बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्ममेकरों की भी पसंद बन गई हैं। हिंदी ना जानते हुए भी सन्नी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ही ली है।

सन्नी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है

जब इस बारे में सन्नी लियोन से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने आई हैं। इसलिए वो अपनी फिल्मों में और मेहनत कर रही है साथ ही वो हिंदी सीखने की भी कोशिश कर रही हैं।

सन्नी हिंदी सीखने की भी कोशिश कर रही हैं

अपने करियर में आये इतने बड़े जंप के बार में सन्नी ने कहा कि मेरे लिए यह उछाल से परे है। यह जो कुछ हो रहा है, एक उन्माद है। जो कुछ चल रहा है, उससे मैं अविश्वसनीय रूप से खुश हूं। काम करके और लोगों से इतना सहयोग मिलता देखकर खुश हूं।

अपने आयटम नंबरों के बारे में सन्नी लियोन ने कहा कि वो कभी किसी चीज से परहेज नहीं करती।..टी-सीरीज के साथ उनका एक अच्छा संबंध है और जब उन्होंने मुझसे पूछा तो मैंने उनके साथ मेरे संबंध के आधार पर 'हां' कहा और गाना भी कातिलाना था।

सन्नी ने यह बात आज रिलीज हो रही 'हेटस्टोरी 2' के हिट आयटम नंबर पिंक लिप्स के के कारण कही।

लियोन ने कहा कि वो कभी किसी चीज से परहेज नहीं करती

फिलहाल सन्नी इन दिनों बॉलीवुड और टॉलीवुड के नामी-गिरामी लोगों के साथ काम कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी मेहनत और कोशिश उन्हें कामयाबी के शिखर पर लाकर ही दम लेगी। इसलिए उन्होंने कहा कि एक दिन मैं भी बॉलीवुड क्वीन बनकर ही रहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X