ईद पर शाहरूख ने फैंस को दिया 'अबराम' का सरप्राइज
शाहरूख खान को अच्छी तरह से पता है कि लोगों को खुश कैसे किया जाता है। इसलिए ही तो उन्होंने ईद-उल-जुहा का दिन चुना अपने बेटे अबराम को दिखाने का। जी हां ईद के मौके पर शाहरूख ने पहली बार ट्विटर पर अपने सबसे छोटे बच्चे अबराम की फोटो शेयर की है और इस फोटो के जरिये लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं।
शाहरूख के साथ अबराम की फोटो बहुत ही खूबसूरत है और सिर्फ फोटो को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों साथ में कितने खुश हैं। कहना गलत ना होगा कि बेटा अबराम बहुत ज्यादा क्यूट है। शाहरूख ने अपने ट्विट में लिखा है..'Eid Al Adha Mubarak'
यहां आपको बताते चले कि जब से शाहरूख खान के तीसरे बेटे अबराम का जन्म हुआ है तब से ही उसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अबराम के जन्म से लेकर शाहरूख के घर मन्नत तक पहुंचने को लेकर ना जाने कितनी कहानियां और किस्से कहे गये लेकिन सारी बातों पर विराम तब लग गया जब शाहरूख ने पिछले साल प्रेसवार्ता करके सारे सस्पेंस से पर्दा उठाया। शाहरूख ने कहा था कि उनके ऊपर फालतू का लिंग परीक्षण का आरोप लगा जो कि बेहद गलत है।
देखें: शाहरूख खान के सैरोगेट बेटे अबराम खान को
मालूम हो कि शाहरूख और गौरी ने प्रेमविवाह किया था। पहले ही दोनों के सफलता पूर्वक वैवाहिक जीवन में आर्यन औऱ सुहाना नाम के दो प्यारे फूल हैं जिन्हें कि दोनों बहुत प्यार करते हैं लेकिन अब उनके परिवार की बगिया में 27 मई को नन्हा अबराम भी आ गया है जो सबकी जान बन गया है। अबराम एक सैरोगेट चाइल्ड है।


Click it and Unblock the Notifications












