OMG....तो ये होती 'दिल धड़कने दो' की कास्ट!
[बॉलीवुड न्यूज] जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा चुका है। लेकिन फिल्म में जिस चीज की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है, वह है फिल्म की कास्ट। खासकर रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर और प्रियंका चोपड़ा को उनके किरदारों में काफी पसंद किया जा रहा है।
बहरहाल, आज भले ही इस रणवीर, अनुष्का और प्रियंका को चारों ओर से तारीफें मिल रही हैं। लेकिन ये तीनों ही इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जोया ने 'दिल धड़कने दो' को बिल्कुल अलग सितारों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया था। लेकिन उनके पहले च्वॉइस के सितारों ने फिल्म को किसी न किसी कारण से न कर दिया।
Review दिल धड़कने दो का टारगेट है शादी..शादी..शादी!
अब आपको बतातें हैं कि जोया की पहली पसंद थे कौन? दरअसल, जोया अख्तर फिल्म में रणबीर कपूर, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण को लेना चाहती थीं। यानि की रियल लाइफ के भाई बहन रणबीर- करीना फिल्म में पहली बार भाई- बहन के किरदान में नजर आते।
दिल धड़कने दो ट्रेलर- अनिल कपूर के आगे रणवीर, फरहान भी फेल
वहीं, यदि सब कुछ सही चलता तो इस फिल्म में एक बार फिर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण साथ में रोमांस करते दिखते। बहरहाल, रणबीर कपूर का रोल अब रणवीर सिंह कर रहे हैं। जबकि दीपिका की जगह हैं अनुष्का। Hmmm....
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




