Video दिल धड़कने दो ट्रेलर- अनिल कपूर के आगे रणवीर, फरहान भी फेल
काफी समय से जिस फिल्म का इंतजार लोगों को बेसब्री से था उसका ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया। जोया अख्तर की दिल धड़कने दो फिल्म का ट्रेलर 15 अप्रैल को रात 8 बजे के करीब ऑनलाइन लॉंच किया गया। ट्रेलर में वाकई अनिल कपूर के आगे रणवीर-फरहान व बाकी सभी किरदार फेल होते दिख रहे हैं।
दिल धड़कने दो में बॉलिवुड के कई बड़े सितारे रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, शेफाली छाया मौजूद हैं। ट्रेलर में कमल (अनिल कपूर) नीलम (शेफाली छाया) अपने बच्चों कबीर (रणवीर सिंह) और बेटी प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी को सुधारने व बेहतर बनाने की जुगत में लगे हैं।
एक तरफ प्रिंयका चोपड़ा की शादी हो चुकी है और वो तलाक चाहती है तो वहीं कबीर यानी रणवीर सिंह की शादी एक अमीर खानदान की लड़की से कराने की आरजू लिये अनिल कपूर उसे मनाते रहते हैं। लेकिन कबीर तो प्यार करता है फराह अली यानि अनुष्का शर्मा से।
दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा का पुराना दोस्त सनी (फरहान अख्तर) दोबारा से उसकी जिंदगी में वापस आता है और अब रणवीर व प्रियंका अपनी जिंदगी को लेकर क्या फैसले करेंगे ये देखने के लिए तो आपको कुछ वक्त और दिल की धड़कनों को थाम कर रखना होगा। तब तक इस खूबसूरत ट्रेलर से ही काम चलाइये।


Click it and Unblock the Notifications





