OMG: जूनियर 'बी' फिर से करेंगे कॉमेडी

लगता है कि लंबे अरसे के बाद अभिषेक बच्चन के भी दिन अच्छे आ ही गये हैं। खबर है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन फिर से कॉमेडी करते पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सुनने में आया है कि अक्षय कुमार और परेश रावल को लेकर 'ओ माई गोड' बनाने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला ने अपनी कॉमेडी फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को साइन किया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

उमेश ने बताया कि जब उन्होंने अभिषेक को फिल्म की स्टोरी सुनायी तो उन्हें काफी अच्छी लगी और उन्होंने हां बोल दिया। उमेश ने कहा कि वो साल 2012 में आयी फिल्म 'बोल बच्चन' में अभिषेक की कॉमेडी से काफी प्रभावित हुए थे जिसके कारण उन्होंने अपनी कॉमेडी फिल्म में अभिषेक को लेने की सोची। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट तय होनी बाकी है। उमेश ने कहा कि मैं कहानी तो अभी नहीं बताऊंगा लेकिन इतना तो तय है कि मेरी फिल्म बहुत हटकर होगी।

मालूम हो कि अभिषेक बच्चन को साल 2012 के बेस्ट कॉमिक एक्टर का स्क्रीन अवार्ड मिला है। जिसे पाने के बाद अभिषेक ने स्टेज पर से ही कहा था कि उन्हें अगर आगे भी ऐसे मजेदार रोल करने को मिले तो वो जरूर करेंगे। अभिषेक ने अपना अवार्ड अपनी प्यारी फैमिली और ऊपर वाले को समर्पित किया था।

देखते हैं कि इस बार अभिषेका मियां क्या कमाल करते हैं वैसे यहां यह बता दें कि फिल्म 'बोल बच्चन' में अभिषेक के साथ अजय देवगन भी थे जिन्हें कि कॉमेडी में महारथ हासिल है। उमेश की फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X