Exclusive:ऐश्वर्या जैसी नहीं है आराध्या
16 नवंबर को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत मम्मी ऐश्वर्या की दुलारी आराध्या का पहला जन्मदिन था। ऐश ने अपनी बेटी का जन्मदिन अपने पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदार संग मनाया। लेकिन इस मौके पर ट्विटर और फेसबुक पर जमकर आराध्या का जन्मदिन मनाया गया। आराध्या की एक झलक पाने को बेकरार लोगों ने आराध्या को सुंदर तो कहा लेकिन ऐश जैसी खूबसूरत नहीं बताया।
बैंगलोर आईटी कंपनी में काम करने वाली पारूल सक्सेना, ईशीता तिवारी ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि ऐश की बेटी आराध्या ऐश जितनी सुंदर नहीं है। वो भले ही ऐश-अभि जितनी अच्छी नहीं लेकिन क्यूट है।

आराध्या जब से पैदा हुई है उसके बाद से ही उसे लेकर लोगों के बीच में बातें होती रहती है। आराध्या अभी से ही किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं है। उसके प्रति उत्सुकता देखकर ही ऐश ने मीडिया वालों से गुजारिश की थी प्लीज इसे हाईलाईट मत कीजिये। इसको आम लड़की ही तरह ट्रीट कीजिये।


Click it and Unblock the Notifications











