ओम पुरी की हुई माउथ सर्जरी, छोड़ी सिगरेट
ओम पुरी की हुई माउथ सर्जरी, छोड़ी सिगरेट
बुरे दौर के बारे में बात करते हुए ओम ने कहा, "मुंह में सफेद छाला होने का पता चलने के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे बेहद डर लग रहा था। तत्काल सर्जरी की गई। मेरे लिए किस्मत की बात यह रही कि छाला गंभीर नहीं (गैर कैंसर) था। इससे मेरी जान को कोई खतरा नहीं था।"
उन्होंने कहा, "सालों की कोशिश के बाद भी नहीं छूटने वाली धूम्रपान की आदत को मुझे तुरंत छोड़ना पड़ा। जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। अस्पताल में मुझे इस बात का अहसास हुआ।"
मालूम हो कि ओमपुरी की आने वाली फिल्म का नाम लासे हालस्ट्रोम द्वारा निर्देशित 'द हंड्रेड फुट जर्नी' है। इस फिल्म में वह ब्रिटिश अभिनेत्री हेलेन मिरेन के अपॉजिट हैं। उन्होंने कहा कि "भारतीय सिनेमा के पास मुझे देने के लिए अब कोई भूमिका ही नहीं बची है। इतना सबकुछ करने के बाद भी मुझे लगता है कि मैं घर में बेरोजगार हूं।"
मुझे लगता है कि मैं घर में बेरोजगार हूं।"
पश्चिम द्वारा अभी भी उनकी प्रतिभा का आदर के बारे में वह कहते हैं, "पश्चिम से कोई बढ़िया प्रस्ताव काफी लंबे समय पर ही मिलता है। मैं चाहता हूं कि मुझे यहीं अच्छा काम मिले।"


Click it and Unblock the Notifications












