नौकरानी से शारीरिक संबध है ओमपुरी-नंदिता के कलह की वजह!

23 अगस्त से अपनी पत्नी की पीटने के आरोप में घिरे सिने अभिनेता ओमपुरी को आखिरकार 31 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन बाद में उन्हें दस हजार मुचलके पर छोड़ भी दिया गया। लेकिन ओमपुरी इस वजह से शनिवार रात को फ्रांस नहीं जा पाये जो कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए जाना था। हालांकि ओमपुरी की पत्नी नंदिता पुरी को ओमपुरी की जमानत बर्दाश्त नहीं हो रही है लेकिन कानून के तहत हुई कार्रवाई के आगे वह कर भी क्या सकती थीं।

खैर जमानत मिलने के बाद ओमपुरी ने मीडिया से कोई बात नहीं की और वह सीधे अपने घर चले गये,हालांकि पहले कहा जा रहा था कि वह इस सिलसिले में एक बड़ी प्रेसवार्ता करेंगे।

गौरतलब है कि 23 अगस्त को नंदिता ने ओमपुरी पर उन्हें डंडे से पीटने का आरोप लगाया था। नंदिता पुरी ओमपुरी की दूसरी बीवी है। कहा जा रहा है कि ओमपुरी और नंदिता के रिश्तों की खटास की वजह नंदिता की लिखी वह किताब है जो कि उन्होंने अपने पति ओमपुरी के जीवन पर लिखी है। जिसमें उन्होंने काफी अतरंग बातों को उजागर कर दिया था। नंदिता-ओमपुरी का झगड़ा पिछले काफी समय से चल रहा है, हालांकि इनके झगड़े की वजह ओमपुरी की दूसरी बीवी सीमा कपूर को भी बताया जा रहा है। जो कि ओमपुरी की जिंदगी में वापस आ गयी हैं।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि नंदिता की लिखी किताब में नंदिता ने ओमपुरी के बारे में लिखा है कि उन्होंने 15 साल की अवस्था में पहली बार सेक्स अपने घर की नौकरानी से किया था उसके बाद उनके संबंध युवावस्था में अपनी पड़ोसन से बने थे,इन सारी बातों की वजह से ही ओमपुरी और नंदिता में झगड़ा चल रहा है पिछले तीन सालों से जो कि आज विकराल रूप धारण कर चुका है ।

तो वहीं ओमपुरी ने अग्रिम जमानत मिलते वक्त कहा था कि नंदिता काफी खर्चिली है, वह उसके नाजायज मांगों को पूरा नहीं कर पा रहे थे इसलिए नंदिता ने उन पर मार-पीट का झूठा आरोप लगा दिया। नंदिता एक नंबर की झूठी, कामचोर, गुस्सैल और बदमिजाज महिला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X