मैं सीधे से खड़ा नहीं हो पाता शारीरिक संबंध खाक बनाऊंगा: ओमपुरी

बॉलीवुड के हॉट टापिक बने अभिनेता ओमपुरी इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी की ओर से लगाये गये घरेलू हिंसा के आरोप से परेशान हैं। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है जहां से ओमपुरी को 30 अगस्त तक अग्रिम जमानत मिल चुकी है। लेकिन फिर भी नंदिता और ओमपुरी के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

ओमपुरी ने नंदिता के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि उनकी बीवी नंदिता काफी खर्चिली है, वह उसके नाजायज मांगों को पूरा नहीं कर पा रहे थे इसलिए नंदिता ने उन पर मार-पीट का झूठा आरोप लगा दिया। नंदिता एक नंबर की झूठी, कामचोर, गुस्सैल और बदमिजाज महिला है।

जबकि नंदिता ने ओमपुरी को झूठा और शातिर करार दिया है। नंदिता ने अपने पति पर उसके बेटे ईशान को छीनने और पहली पत्नी सीमा के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कही है। नंदिता ने कहा है कि ओमपुरी ने केवल मुझे छड़ी से पीटा ही नहीं है बल्कि मेरे साथ काफी गाली-गलौज भी की है। वह मेरे बेटे ईशान को मुझसे छीनना चाहते हैं। वह और सीमा मिलकर मेरा सब कुछ छीन लेना चाहते हैं। ओमपुरी ने राशन कार्ड से मेरा नाम ही हटवा दिया है।

जिस पर ओमपुरी ने कहा कि नंदिता पागल हो चुकी है। मैं 64 साल का बुजुर्ग आदमी हूं। मैं ठीक से खड़ा तो हो नहीं पाता और ना ही साइन कर पाता हूं ऐसे में मैं सीमा के साथ शारीरिक संबंध कैसे बना सकता हूं रही बात ईशान की तो मेरी कोशिश हमेशा रहती है कि मैं उसके लिए अच्छा पिता बन पाऊं। हां लेकिन यह सच है कि मैं सीमा को पसंद करता हूं और नंदिता मुझे अगर तलाक दे दे तो मैं सीमा के पास वापस चला जाऊं लेकिन नंदिता जिद और मेरे पैसों की लालच में मुझे तलाक नहीं दे रही है।

गौरतलब है कि नंदिता ने ओमपुरी पर उन्हें डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। नंदिता पुरी ओमपुरी की दूसरी बीवी है। कहा जा रहा है कि ओमपुरी और नंदिता के रिश्तों की खटास की वजह नंदिता की लिखी वह किताब है जो कि उन्होंने अपने पति ओमपुरी के जीवन पर लिखी है। जिसमें उन्होंने काफी अतरंग बातों को उजागर कर दिया था। नंदिता-ओमपुरी का झगड़ा पिछले काफी समय से चल रहा है खैर देखते हैं कि यह झगड़ा कहां जाकर खत्म होता है?

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी सिने अभिनेता पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है..इससे पहले भी कई सितारे इन आरोपों के शिकंजे में आ चुके हैं...देखें नीचे की स्लाइड...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X