ओम पुरी के घर चोरी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी ने शनिवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि अंधेरी स्थित उनके फ्लैट से 100,000 रुपये नकद और 90,000 कीमत के गहने चोरी हो गए।
पढ़े: ओम पुरी को चाहिए तलाक
पुलिस के अधिकारी के मुताबिक वरसोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी के मुताबिक, "ओम पुरी ने चोरी के बारे में जानकारी दी है। रात में घर बंद था। लेकिन सुबह ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा हुआ था।"
उन्होंने बताया, "ओम पुरी ने दावा किया है कि 100,000 रुपये नकद और 90,000 रुपये कीमत के गहने चोरी हो गए।" बहुआयामी अभिनेता के मुंबई में दो आवास हैं।


Click it and Unblock the Notifications












