ओम पुरी को चाहिए तलाक

पढ़ें : ओम पुरी ने बीवी से माफी मांगी
एक वेबसाइट के मुताबिक ओम पुरी ने घोषित किया है कि वह अपनी पत्नी से अलग हो रहे हैं। उन्होने ये भी कहा है कि इससे पहले जो प्रेस रिलीज जारी हुई थी कि वह अपनी पत्नी से अलग नहीं हो रहे हैं। ये प्रेस रिलीज उनकी सहमति के बिना जारी की गयी थी। अब वह एक वकील ढूंढ रहे हैं जो उन्हे उनकी पत्नी से निजात दिला सके।
ओम पुरी के अनुसार वह अपना घर भी छोड़ चुके हैं। ओम पुरी ने कहा कि उन्हे तलाक लेते वक्त बस अपने बेटे ईशान की चिंता है कि सच्चाई जानने के बाद उस पर क्या गुजरेगी। ओम पुरी ने साफ किया कि उनके तलाक का उनकी पत्नी द्वारा लिखी गयी बायोग्राफी से कोई लेना-देना नहीं है।
ओम पुरी का पिछले दिनों अपनी पत्नी नंदिता से भयानक विवाद हुआ था जब उन्होने ओम पुरी की बायोग्राफी में उनके पूर्व सेक्स संबंधों का मीडिया के सामने उल्लेख किया था। पेशे से पत्रकार नंदिता ने आश्चर्यजनक रूप से अपने पति के किशोरावस्था के सेक्स संबंधों का खुलासा कर के सब को हैरान और ओम पुरी को परेशान कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications