ओमपुरी को मिली अग्रिम जमानत, बीवी ने बताया झूठा

फिलहाल अभिनेता ओमपुरी के लिए राहत भरी खबर है कि उन्हें अग्रिम जमानत मिल गयी है। अब ओम पुरी को 30 अगस्त तक गिरफ्तारी से राहत मिल गई है लेकिन कोर्ट ने उन्हें रोज पुलिस स्टेशन में हाजिरी को कहा है। लेकिन उनकी पत्नी नंदिता पुरी को लगता है कि ओमपुरी को अग्रिम जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

कोर्ट जाने से पहले अभिनेता ओमपुरी ने अपनी पत्नी की ओर से लगाये गये सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है वहीं दूसरी ओर उनकी बीवी नंदिता ने ओमपुरी की ही सारी बातों को गलत ठहराते हुए उन्हें झूठा करार दे दिया। नंदिता ने कहा कि ओमपुरी कोलकाता में नहीं मुंबई में ही थे 23 अगस्त को और उन्होंने मुझे बुरी तरह से पीटा था। नंदिता ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि सब झूठ है झूठ।

नंदिता ने कहा कि मारपीट करने के बाद वह घर से चले गए, और मुझे लगता है कि वह किसी होटल में ठहरे होंगे। वह साफ-साफ झूठ बोल रहे हैं। आप किसी पर भी आरोप लगाएं, वह उससे इनकार करेगा ही। उन्होंने पुलिस और न्याय व्यवस्था पर आरोप लगाया है। आप उनके फोन, हवाई टिकट.. और अन्य चीजों की जांच कर उनके ठहरने के स्थान का पता लगा सकते हैं।इस घटना के बाद से उन्होंने मुझसे बात नहीं की है। उन्होंने गलती की है, इसलिए वह भागे।"

आपको बता दें कि नंदिता ने ओमपुरी पर उन्हें डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। नंदिता पुरी ओमपुरी की दूसरी बीवी है। कहा जा रहा है कि ओमपुरी और नंदिता के रिश्तों की खटास की वजह नंदिता की लिखी वह किताब है जो कि उन्होंने अपने पति ओमपुरी के जीवन पर लिखी है।

तो वहीं ओमपुरी ने कहा है नंदिता ने 23 अगस्त को मुंबई के थाने में मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मैंने उसे पीटा है लेकिन मैं तो 24 तारीख तक कोलकाता में था तो ऐसे में मैं उसे कैसे पीट सकता हूं। तो वहीं दूसरी ओर उसने कहा है कि मैंने उसे डंडे से मारा है लेकिन उसके शरीर पर एक भी निशान नहीं है। ओमपुरी ने नंदिता पर आरोप लगाया कि वह पैसों के चलते ऐसा कर रही है। वह हर साल विदेशी टूर पर जाने की जिद करती है जो कि मेरे लिए काफी मुश्किल भरा होता है। मैं एक मिडिल क्लास चरित्र अभिनेता हूं इसलिए मेरे पास इतने पैसे नहीं कि मैं हर साल विदेशी ट्रिप पर अपनी बीवी को ले जा सकूं। मैं कोई शाहरूख खान तो हूं नहीं कि मेरे पास अथाह पैसा हो और मैं लग्जरी चीजों पर पैसे खर्च कर सकूं। मैं उसकी नाजायज मांगो को पूरा नहीं करता हूं इसलिए नंदिता ने मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X