विदेश घूमने के लिए पैसे नहीं दिये इसलिए थाने पहुंच गयी नंदिता: ओमपुरी

आखिरकार 23 अगस्त से लापता अभिनेता ओमपुरी मीडिया के सामने आये और अपनी पत्नी नंदिता पुरी की ओर से लगाये सारे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। ओमपुरी ने कहा कि उनकी बीवी झूठ बोल रही है। उसने 23 अगस्त को मुंबई के थाने में मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मैंने उसे पीटा है लेकिन मैं तो 24 तारीख तक कोलकाता में था तो ऐसे में मैं उसे कैसे पीट सकता हूं।

तो वहीं दूसरी ओर उसने कहा है कि मैंने उसे डंडे से मारा है लेकिन उसके शरीर पर एक भी निशान नहीं है। मैं पूरी तरह से बेकसूर हूं और मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। मैं नंदिता के आरोपों को गलत और बेबुनियाद ठहराता हूं और मैं अपनी बेगुनाही हर हालत में साबित कर दूंगा। ओमपुरी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है।

उल्टा मीडिया से बात करते हुए ओमपुरी ने नंदिता पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर मुझसे बदला लेने के लिए मुझ पर गलत आरोप लगा रही है। दरअसल नंदिता हर साल विदेशी टूर पर जाने की जिद करती है जो कि मेरे लिए काफी मुश्किल भरा होता है। मैं एक मिडिल क्लास चरित्र अभिनेता हूं इसलिए मेरे पास इतने पैसे नहीं कि मैं हर साल विदेशी ट्रिप पर अपनी बीवी को ले जा सकूं। मैं कोई शाहरूख खान तो हूं नहीं कि मेरे पास अथाह पैसा हो और मैं लग्जरी चीजों पर पैसे खर्च कर सकूं।

गौरतलब है कि नंदिता ने ओमपुरी पर उन्हें डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। नंदिता पुरी ओमपुरी की दूसरी बीवी है। कहा जा रहा है कि ओमपुरी और नंदिता के रिश्तों की खटास की वजह नंदिता की लिखी वह किताब है जो कि उन्होंने अपने पति ओमपुरी के जीवन पर लिखी है।

साल 2009 में नंदिता द्वारा लिखी गयी किताब 'अनलाइकली हीरो : द स्टोरी ऑफ ओम पुरी' नेम नंदिता ने ओमपुरी के जीवन की काफी निजी बात भी कलमबद्द कर दी थी, तब से ही ओमपुरी और पद्दमश्री विजेता नंदिता के बीच झगड़ा चल रहा है जो कि आज कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X