पहली बीवी से रिश्ता है ओमपुरी-नंदिता के झगड़े की वजह!
गौरतलब है कि ओमपुरी पर उनकी पत्नी नंदिता ने अंधेरी के अपने अपार्टमेंट में पत्नी की पिटाई करने के आरोप में गुरुवार को केस दर्ज किया गया है। नंदिता का कहना है कि ओमपुरी ने रात नौ बजे से उनकी डंडे से पिटाई की है और धमकी दी है।
जिसके बाद रात 11 बजे थाने पहुंची नंदिता ने ओमपुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी और पुलिस ने एक्टर ओमपुरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 506, 509 के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है कि ओमपुरी घरेलू हिंसा में फंसे हैं। कहा जाता है कि ओमपुरी और उनकी दूसरी बीवी नंदिता में झगड़े की वजह उनकी पहली पत्नी सीमा है।
सीमा को छोड़कर ओमपुरी ने नंदिता से शादी की थी लेकिन दोनों में खासी पटती नहीं है इसलिए बीच-बीच में ओमपुरी सीमा के पास चले जाते हैं जो कि नंदिता को कतई पसंद नहीं है।
बात जून 2011 की है जब नंदिता ने सीमा के घर जाकर काफी धमाल मचाया था, हालत इतनी गड़बड़ हो गयी थी कि नंदिता को शांत करने के लिए सीमा को पुलिस को बुलाना पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नंदिता ने सीमा को मां-बहन की गंदी गालियां भी दी थी और अपने अपने पति को छीनने और भड़काने का आरोप लगाया था। नंदिता इस बात से खफा थीं कि ओमपुरी उनसे झगड़ने के बाद सीमा के घर पर रात में रूक गये थे। खैर नंदिता का उग्र रूप देखते हुए ओमपुरी को नंदिता के साथ वापस घर आना पड़ा था।
वैसे पुलिस ने इस समय ओमपुरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। देखते हैं इस बार नंदिता को शांत करने के लिए ओमपुरी क्या करते हैं? वह पुलिस के सामने पेश होते हैं या फिर कुछ और रास्ता अपनाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












