रामसेतु के सेट पर फोटोग्राफर बने अक्षय कुमार, अपनी हीरोइन नुसरत भरूचा की खींची फोटो
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपनी को-स्टार नुसरत भरूचा की एक प्यारी तस्वीर खींची। इस तस्वीर को ट्विटर पर नुसरत भरूचा ने शेयर किया और बताया कि राम सेतु के सेट पर अक्षय कुमार ने इस क्लासिक फोटो को कैप्चर किया।
बता दें हाल में ही अयोध्या में रामसेतु फिल्म का मुहूर्त हुआ था। इस दौरान अक्षय और उनकी दोनों को-स्टार इस दौरान अयोध्या पहुंचे। पहला मौका है जब नुसरत भरूचा और अक्षय कुमार साथ में काम कर रहे हैं। वहीं जैकलीन तो अक्षय के साथ कई फिल्मों में साथ में काम कर चुकी हैं।

हाल में ही अक्षय कुमार ने भी नुसरत भरूचा और जैकलीन के साथ वाला एक फनी वीडियो शेयर किया था। जहां चलती बस में जैकलीन और नुसरत भरूचा मेकअप करती दिखाई दे रही थीं। इस दौरान अक्षय अपनी दोनों हीरोइनों को साथ हंसी ठिठोली करते नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications