ड्रग्स केस: एजाज खान ने किया रिएक्ट 'मेरी पत्नी का गर्भपात हो गया था, सिर्फ 4 नींद की गोलियां NCB को मिली है'

बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को हाल में ही ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी और ड्रग मामले को लेकर एजाज खान ने मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। ये गोलियां मेरी पत्नी की हैं जो कि डिप्रेशन से गुजर रही हैं। पत्नी का गर्भपात हो गया था जिसके बाद से वह तनाव में थीं। इसके बाद वह दवाएं ले रही हैं।

एजाज खान ने ड्रग्स आरोपों पर कहा कि उनके घर से और एयरपोर्ट दोनों पर ही उन्हें कुछ नहीं मिला है। बता दें एजाज खान को हाल में ही एनसीबी ने हिरासत में लिया था। इसके बाद 8 घंटे की पूछताछ के बाद एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया। अब एजाज खान को मेडिकल चेकअप के लिए ले गए हैं।

Ajaz khan

एजाज खान की गिरफ्तारी के बाद से वह लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उन्हें लगातार ट्रोल किया तो कुछ ने उनका समर्थन भी दिया। बता दें इससे पहले भी एजाज खान कई बार विवादों में आ चुके हैं।

सुशांत सिंह राजपूत निधन

सुशांत सिंह राजपूत निधन

बता दें सुशांत सिंह राजपूत निधन के बाद एनसीबी लगातार बॉलीवुड में ड्रग मामले की जांच कर रही है। अब तक बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स से इस एंगल को लेकर जांच हो चुकी हैं।

ड्रग पैडलर ने लिया एजाज खान का नाम

ड्रग पैडलर ने लिया एजाज खान का नाम

ड्रग पेडलकर शादाब बटाटा को हाल में ही एनसीबी ने गिरफ्तार किया। इस दौरान जांच में एजाज खान का नाम सामने आया।

एयरपोर्ट से सीधा हिरासत में लिया

एयरपोर्ट से सीधा हिरासत में लिया

एजाज खान जब राजस्थान से मुंबई लौटे तो एनसीबी ने उन्हें यहीं से हिरासत में ले लिया। उनपर आरोप है कि वह ड्रग पेडलर बटाटा की गैंग के साथ जुड़े हैं।

 एनसीबी ने की छापेमारी

एनसीबी ने की छापेमारी

वैसे तो सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। एजाज खान के अरेस्ट होने के साथ ही एनसीबी की टीम ने मंगलवार को अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की।

ड्रग पेडलर शादाब के पास से मिला दो करोड़ का ड्रग्स

ड्रग पेडलर शादाब के पास से मिला दो करोड़ का ड्रग्स

कुछ दिन पहले ही शादाब बटाटा को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। बताया गया कि एनसीबी को बटाटा के पास से दो करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई। शादाब पर ये भी आरोप है कि उसने कई बॉलीवुड सितारों को ड्रग सप्लाई की है।

करण ओबेरॉय मामला- पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, रेप पीड़िता का नाम किया था रिवील

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X