करण ओबेरॉय मामला- पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, रेप पीड़िता का नाम किया था रिवील
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी और अभिनेता सुधांशु पांडे समेत 6 लोगों को मुंबई की एक कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में समन भेजा है। ये लीगल नोटिस एक्टर और सिंगर करण ओबेरॉय केस मामले में मिला है।
बता दें करण ओबेरॉय पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था। ये मामला मई 2019 का है। जून 2019 में करण के सपोर्ट में कई स्टार्स आए थे। जिसके बाद पूजा बेदी और सुधांशु समेत 6 लोगों के खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया गया था। करण को पूजा और सुधांशु पांडे ने समर्थन किया और इस दौरान उनपर आरोप लगा कि उन्होंने रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक रूप से उजागर किया।

वहीं पूजा बेदी ने इस मामले में कहा कि एक निर्दोष आदमी पर बड़े बड़े आरोप लगाकर उसकी छवि सार्वजनिक रूप से खराब की जाती है। ये गलत नहीं है क्या? रेप का झूठा आरोप लगाने वाली महिला की इमेज को छिपा कर रखा जाता है। वहीं पूजा बेदी का कहना है कि उन्होंने कभी महिला का नाम अपने इंटरव्यू में नहीं लिया है। वह खुद सालों से महिलाओं के हक के लिए समर्थन करती आ रही हैं।
बता दें पूजा बेदी साल 1992 में आई फिल्म जो जीता वही सिंकदर से खासा लोकप्रिय हुई थीं। इसके बाद वह शक्ति और विशकन्या जैसी फिल्मों में नजर आईं। वह इंडस्ट्री का फेमस चेहरा है। अब पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला भी बॉलीवुड का हिस्सा बन चुकी हैं जो पिछले साल सैफ के अपोसिट एक फिल्म में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











