शर्लिन का 'कामसूत्र 3D' में आउट एंड इन होना पब्लिसिटी स्टंट
शर्लिन चोपड़ा का 'कामसूत्र 3D'में आउट एंड इन होना पब्लिसिटी स्टंट है यह कहना है वनइंडिया के पाठकों का है। जिनका कहना है कि शर्लिन ने जानबूझकर यह नाटक फैलाया है ताकी लोगों की उनकी फिल्म के प्रति दिलचस्पी बनी रहे वरना उनकी फिल्म को देखने कौन जाता? वैसे भी किसी भी फिल्म के निर्देशक को इस बात से परेशानी कैसे हो सकती है कि उनकी हिरोईन उनकी फिल्म का प्रचार कर रही है।
मालूम हो कि ऐसी खबर आयी है कि शर्लिन चोपड़ा की फिल्म 'कामसूत्र 3D'में वापसी हो गयी है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक रूपेश पॉल का का गुस्सा शांत हो गया है और उन्होंने शर्लिन की गुस्ताखी को माफ करते हुए दोबारा से उ्न्हें फिल्म में बुला लिया है। शर्लिन फिर से अपनी फिल्म की टीम के साथ राजस्थान में शूंटिंग करने जा रही है जिसके लिेए काफी उत्साहित भी थी।आपको बता दें कि पिछले दिनों यह खबर आयी थी कि शर्लिन को 'कामसूत्र 3D'फिल्म से रूपेश पॉल ने इसलिए ॉ आउट किया था क्योंकि उन्होंने बिना उनसे पूछे फिल्म के न्यू़ड वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया था। शर्लिन चोपड़ा की जगह कामासूत्र 3 डी में हॉलीवुड अभिनेत्रियां इवा लोंगोरिया या मिला कुनीस में से लेने की बात हो रही थी।


Click it and Unblock the Notifications












