RRR- रिलीज हुआ रामाराजू 'भीम' का दमदार फर्स्ट लुक टीजर, आलिया भट्ट ने ऐसे किया रिएक्ट
फिल्ममेकर एस राजामौली को लेकर मशहूर है कि वो जब भी किसी फिल्म के साथ सामने आते हैं एक तगड़ा धमाका करते हैं। इस समय वो फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। कोरोना काल के बाद इस समय फिल्म की शूटिंग फिर से शुरु हो चुकी है। लेकिन जो खबर सामने आ रही है उसको जानकर आप निश्चित ही उछल पड़ेंगे। काफी समय से चर्चा में चल रहा है जूनियर एनटीआर का किरदार रामा राजू उर्फ भीम का भी का लुक रिलीज हो चुका है।
एक मिनट से भी ज्यादा बड़े वीडियो टीजर के साथ उनका लुक काफी दमदार लग रहा है जो कि लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी है। इस लुक पर रिएक्ट करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा है.. 'भीम के बारे में बताने के लिए हमारे रामा राजू से बेहतर कौन हो सकता है? पेश है हमारे भीम।' इसके पहले रामचरण का धमाकेदार लुक रिलीज हुआ था जो कि काफी समय तक चर्चा में बना रहा था।
रिया चक्रवर्ती की मुश्किलों में इजाफा, भाई शौविक को नहीं मिली जमानत, बढ़ी रिमांड


Click it and Unblock the Notifications