..................... Showik chakraborty Bail plea not accepted, Court extend judiciary remand - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती की मुश्किलों में इजाफा, भाई शौविक को नहीं मिली जमानत, बढ़ी रिमांड

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करके कई लोगों को चौंका दिया था और उनको लेकर आज भी कई तरह के मामले चल रहे हैं। कुछ समय पहले इस केस में ड्रग एंगल निकला था जिसके बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों को एनसीबी की तरफ से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कुछ दिनों तक रिया जेल में रहीं और बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

लेकिन शौविक चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ी हुई है उनको जमानत नहीं मिल रही है। हाल ही में उनकी जमानत को लेकर एक याचिका दायर की गई थी जिसको मंगलवार को फिर से खारिज कर दिया गया है। एक बार फिर से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।

rhea chakraborty, रिया चक्रवर्ती

खबर है कि.. विशेष नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंड अधिनियम के तहत शौविक अब 3 नवंबर, 2020 तक जेल में ही रहेंगे। रिया चक्रवर्ती पर इसके पहले पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता के द्वारा काफी गंभीर आरोप लगाए गए थे।

इसके बाद से ही उनपर शिकंजा कसना शुरु हो चुका था। रिया चक्रवर्ती पर आरोप थे कि वो सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स लेकर देती थीं और कई ड्रग पैडलर से उनके कनेक्शन थे।

इसमे उनका भाई शौविक भी शामिल था। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मर्डर का एंगल सीबीआई ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था। इसके अलावा एम्स की फॉरेंसिक टीम का भी कहना था कि ये सुसाइड ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X